प्रश्न – नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- भारत ने 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया।
- अटारी एकीकृत सीमा चौकी को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा।
- सार्क वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत में प्रवेश की अनुमति जारी रहेगी।
- भारतीय उच्चायोग में रक्षा सलाहकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विकल्प:
(a) केवल 1 (b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3 और 4 (d) केवल 2, 3 और 4
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 अप्रैल 2025 को कुछ आतंकवादियों ने जम्मू-काश्मीर के पहलगाम में हमला करके कई पर्यटकों की हत्या कर दी।
- इस हत्या की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।
- 23 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की सुरक्षा कार्य समिति की बैठक में भारत ने इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं।
- भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 का सिंधु जल संधि (IWT) निलंबित करने की घोषणा की है।
- तत्काल प्रभाव से अटारी एकीकृत सीमा चौकी को बंद कर दिया गया है।
- सार्क वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति नहीं मिलेगी।
- उन्हें पहले से जारी वीजा़ रद्द माने जाएंगे।
- इस वीजा़ के तहत भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा।
- नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा सलाहकारों को एक सप्ताह के अंदर भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
- भारत भी अपने रक्षा सलाहकारों को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से वापस बुला लेगा।
- दोनों देशों के उच्चायोगों में यह पद रद्द माने जाएंगे।
- उच्चायोगों से सलाहकारों के पांच सहयोगी कर्मचारियों को भी हटाया जाएगा।
- 1 मई तक उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या 55 से कम करके 30 की जाएगी।
- पाकिस्तान सरकार ने 24 अप्रैल 2025 को भारत के साथ 1972 के शिमला समझौते और द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित करने की घोषणा की।
- पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/topic/pahalgam-terror-attack-2025
https://www.bbc.com/news/live/c8x8yqwzznqt
https://www.thehindu.com/infographics/2025-04-24/pahalgam-terror-attack-victims-tribute/index.html