प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 22 जुलाई ,2026 को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग का गठन किया गया
- पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अतनु चक्रवर्ती को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से की नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 जुलाई ,2026 को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग का गठन किया गया
- पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अतनु चक्रवर्ती को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- नीति अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ फेलो पार्थ मुखोपाध्याय और भारतीय प्रबंध संस्थान कोलकाता के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर पार्थ प्रतीम पाल इसके सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
- वित्त सचिव देबी प्रसाद कर्णम सदस्य-सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
- आयोग राज्य सरकार और सरकारी सहायता प्राप्त संगठनों के कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के वेतन, भत्ते, पदोन्नति और पेंशन से संबंधित संशोधनों की सिफारिश करेगा।
- यह आयोग अगले छह महीनों के भीतर राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
- साथ ही यह आयोग कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने पर भी जोर देगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://newsonair.gov.in/west-bengal-govt-constitutes-seventh-pay-commission-for-revision-of-wages
https://newsonair.gov.in/hi/the-west-bengal-government-constituted-the-7th-pay-commission