पश्चिम बंगाल में जलपक्षियों की जनगणना

प्रश्न-12 जनवरी से 2 फरवरी‚ 2021 के मध्य पश्चिम बंगाल में वन विभाग द्वारा पहली बार जल पक्षियों की जगणना की गई। इस जनगणना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह जनगणना 35 विभिन्न स्थानों पर की गई।
(b) इस गणना में सुंदरबन सहित इस राज्य के आर्द्रभूमि के जल पक्षियों की गणना की गई।
(c) यहां अब तक पक्षियों की 65 प्रजातियां पाई गई हैं।
(d) पहली बार सुंदरबन में काले गले वाले ग्रीब पक्षी का भी पता लगाया गया है।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 12 जनवरी से 2 फरवरी‚ 2021 के मध्य पश्चिम बंगाल वन विभाग द्वारा पहली बार जलपक्षियों की जनगणना की गई।
  • यह जनगणना 54 विभिन्न स्थानों पर की गई।
  • इसमें वन कर्मचारी‚ गैर सरकारी संगठन और पक्षी प्रेमियों सहित 800 से अधिक लोग शामिल हुए।
  • इस गणना में सुंदरबन सहित इस राज्य की आर्द्रभूमि के जल पक्षियों की गणना की गई।
  • यहां अब तक जल पक्षियों की 65 प्रजातियां पाई गई हैं।
  • पहली बार सुंदरबन में काले गले वाले ग्रीब पक्षी का भी पता लगाया गया है‚ जबकि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 4 हजार से अधिक ग्रेट नॉट पक्षी देखे गए थे।
  • गजोलडोबा में टीमों द्वारा 63 प्रजातियों के 7 हजार से अधिक पक्षियों को देखा गया है।
  • साहपुर बोट्रिर बिल में 65 प्रकार की जल पक्षियों की प्रजातियां पाई गई हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://newsonair.com/News?title=West-Bengal%3A-Forest-Department-conducts-water-birds-census-for-first-time&id=409153