पश्चिम बंगाल की नई पौध प्रजातियां (Plant Species)

प्रश्न-हाल ही में पश्चिम बंगाल की नई पौध प्रजातियों का नामकरण किस पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर किया गया है?
(a) अब्दुल कलाम
(b) प्रणब मुखर्जी
(c) प्रतिभा पाटिल
(d) राजेंद्र प्रसाद
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • फरवरी, 2018 में ‘भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण’ (Botanical Survey of India/BSI) के वैज्ञानिकों ने पश्चिम बंगाल के दो संरक्षित राष्ट्रीय उद्यानों से एक नई पौध प्रजाति की पहचान की है।
  • ‘ड्रिप्टीज कलामी’ (Drypetes Kalami) नामक यह एक छोटी श्रब (Shrup: झाड़ी) है।
  • जो इसके निकटस्थ प्रजाति ड्रिप्टीज एलिसी (Drypetes Ellisii) के छोटे संस्करण में पाई गई है।
  • अब यह भारत के संपन्न ‘फ्लोरल वेल्थ’ (Floral Wealth) में शामिल कर ली गई है।
  • यह पौधा यूनिसेक्सुअल (Unisexual) प्रकृति का है।
  • इसकी ऊंचाई सिर्फ एक मीटर है।
  • यूनिसेक्युअल से तात्पर्य है कि यह पौधा मेल और फीमेल प्लांट के रूप में अलग-अलग (Seperately) पाया जाता है।
  • पौधे ‘बक्सा नेशनल पार्क’ तथा ‘जल्दापाड़ा (Jaldapara) नेशनल पार्क (प. बंगाल) से पाए गए हैं।
  • ध्यातव्य है कि ‘ड्रिप्टीज’ की 220 प्रजातियां विश्व भर में चिह्नित की गई हैं।
  • जिनमें 20 भारत से संबंधित हैं।
  • यह नई प्रजाति एक औषधीय पौधे का करीबी है जिसे संस्कृत में पुत्रजीवाह (Putrajivah) कहा जाता है।
  • ध्यातव्य है कि नासा ने हाल ही में कलाम के नाम पर एक जीवाणु का नामकरण किया था।
  • भारत में हालिया खोजे गए इस पौधे के लिए भी कलाम का ही नाम इसलिए चुना गया क्योंकि वह छात्रों और युवा शोधकर्ताओं के लिए बड़ी प्रेरणा हैं।
  • IUCN (प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ) के नियमों का पालन करते हुए वैज्ञानिकों ने इस पौधे को अस्थायी रूप से ‘क्रिटिकली इंडैंजर्ड’’ के रूप में मूल्यांकित किया है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/sci-tech/science/new-plant-species-from-west-bengal-named-after-former-president-abdul-kalam/article22845140.ece
http://www.newsbharati.com/Encyc/2018/2/25/New-plant-named-after-former-president.html