पश्चिम बंगालः स्वास्थ्य साथी योजना का विस्तार

प्रश्नः बंगाल के सभी लोग स्वास्थ्य साथी योजना के तहत सम्मिलित करने की घोषणा किस तारीख को की गयी?
(a) 26 नवंबर, 2020
(b) 29 नवंबर, 2020
(c) 2 दिसंबर, 2020
(d) 4 दिसंबर, 2020
उत्तर (a)
संबंधित तथ्य

  • 26 नवंबर, 2020 को प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सभी लोगों को ‘स्वास्थ्य साथी योजना’ के तहत शामिल करने की घोषणा की।
  • महत्व
  • उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल कोविड संक्रमण के प्रकोप से जूझ रहा है। इसलिए ऐसी परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • योजना और विस्तार
  • इस योजना को आधिकारिक तौर पर 30 दिसंबर, 2016 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया था।
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने कैशलेस योजना का विस्तार करने की योजना बनाई है। जहां हर परिवार को 5 लाख रुपये का बीमा प्रदान किया जाता है।
  • योजना के तहत हर परिवार की एक महिला सदस्य के नाम पर एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जा रहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/other-states/all-of-bengal-to-be-under-swasthya-sathi-scheme/article33188529.ece