प्रश्न – पशुधन बीमा पोर्टल पर निम्नलिखित में से कौन-सी सुविधा उपलब्ध कराई गई है?
(a) बीमा पॉलिसी जारी करना (b) प्रीमियम प्रबंधन
(c) दावों की प्रक्रिया (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 सितंबर 2026 को केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नई दिल्ली में पशुधन बीमा पोर्टल का शुभारंभ किया।
- यह पशुपालन और डेयरी विभाग की राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) के अंतर्गत पशुधन बीमा गतिविधि के लिए डिजिटल मंच है।
- इस पोर्टल पर पशुधन बीमा की पॉलिसी जारी करने, प्रीमियम प्रबंधन, दावों की प्रक्रिया, लाभार्थियों के सत्यापन और वास्तविक समय में निगरानी की सुविधाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध कराई गई हैं।
- यह पशुपालकों, राज्य सरकारों, बीमा कंपनियों और कार्यान्वयन एजेंसियों को जोड़ता है।
- इसका उद्देश्य नामांकन और दावा निपटान को सरल बनाना तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना है।
- सरकार की पूर्व घोषणा के अनुसार, पोर्टल पर हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त 11 क्षेत्रीय भाषाओं में सेवाएँ उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2315591&lang=2®=48
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2316336&lang=2®=48