पशुधन और कुक्कुट (पॉल्ट्री) की नौ नयी देशी नस्लों का पंजीकरण

9 new breeds of indigenous livestock registered

प्रश्न-पशुधन और कुक्कुट (पॉल्ट्री) की नौ नयी नस्लों के पंजीकरण के बाद वर्तमान में भारत में पंजीकृत देशी नस्लों की संख्या क्या है?
(a) 180
(b) 175
(c) 160
(d) 155
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 अगस्त, 2016 को कृषि मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2016 में राष्ट्रीय पशु आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो (NGBAR-National Bureau of Animal Genetic Resources) द्वारा पशुधन और की नौ नई देशी नस्लों को पंजीकृत किया गया।
  • इस प्रकार वर्तमान में भारत में पंजीकृत देशी नस्लों की संख्या बढ़कर 160 हो गयी है।
  • उल्लेखनीय है कि 21 जून, 2016 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (नई दिल्ली) की नस्ल पंजीकरण समिति द्वारा पशुधन और कुक्कुट की 9 नई देशी नस्लों के पंजीकरण की मंजूरी प्रदान की गयी थी।
  • इसमें पशुधन और कुक्कुट की जिन नौ नस्लों के पंजीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई है उसमें गाय की एक बकरी का, दो भेड़ की, दो सुअर की तीन, और कुक्कुट की एक नस्ल शामिल है।
  • इन पंजीकृत और चिन्हित नस्लों के नाम- टेन्यी वो सुअर (नागालैंड), निकोबारी सुअर (अंडमान-निकोबार), डूम सुअर (असम), बद्री गाय (उत्तराखंड), टेरेसा बकरी (अंडमान-निकोबार), कोडिअडू बकरी (तमिलनाडु), चीव्याडू भेड़मिलानडु), केंद्रपाड़ा भेड़ (ओडिशा), और कौनायेन चिकेन (मणिपुर)।
  • इसका उद्देश्य पंजीकरण की प्रक्रिया और अधिकृत दस्तावेजीकरण व्यवस्था बनाना है, जिससे ज्ञात विशिष्टताओं के आधार पर महत्वपूर्ण सार्वभौमिक आनुवांशिक नस्लों का संरक्षण किया जा सके।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=149129
http://www.thehindu.com/news/national/9-new-breeds-of-indigenous-livestock-registered/article9027056.ece