मछली की नई प्रजाति की खोज

New species of eel found in Bay of Bengal

प्रश्न-अभी हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा किस स्थान पर एक सांप सदृश मछली ईल (जिमनोथोराक्स इंडिकस (Gymnothorax Indicus) प्रजाति के एक नई मछली की खोज की गई?
(a) उत्तरी बंगाल की खाड़ी
(b) पूर्वी बंगाल की खाड़ी
(c) मोरक्को की खाड़ी
(d) अरब सागर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 अगस्त, 2016 को वैज्ञानिकों द्वारा पश्चिम बंगाल के तट पर स्थित उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक सांप सदृश्य मछली ईल की नई प्रजाति की खोज की गयी।
  • इस प्रजाति जिमनोथोराक्स इंडिकस (Gymnothorax Inicus) (प्रस्तावित नाम-इंडियन अनपैटर्न्ड मोरे (Indian Unpatterened Moray) का शरीर पतला है।
  • इसकी लंबाई लगभग 1 फुट है तथा 194 कशेरूक युक्त है।
  • यह प्रजाति समुद्र में 35 मीटर की गहराई में पायी गयी थी।
  • इस मछली ईल का वैज्ञानिकों द्वारा पश्चिम बंगाल में स्थिति शंकरपुर फिशिंग हार्बर में अध्ययन किया गया।
  • इसे मछुआरों द्वारा उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक ट्राउट नेट में एकत्र किया गया था।
  • यह मछली (ईल) अधिकांशतः नदियों और समुद्र तल की तलहटी में पायी जाती है।
  • विश्व स्तर पर ईल मछली की लगभग 1000 प्रजातियों की पहचान की गई है।
  • भारत में पहचान की गई ईल मछली की प्रजातियों की संख्या 125 है।
  • अपने देश में ईल मछली की खपत समुद्री तट तक ही सीमित है।
  • उल्लेखनीय है कि जापान जैसे कई देशों में ईल मछली को एक शिष्टाचार माना जाता है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार नई खोजी गई ईल मछली की प्रजातियां भविष्य में खाद्य सुरक्षा हेतु योगदान कर सकती हैं।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2015 में एक छोटे भूरे रंग की अनपैटर्न्ड मोटे ईल जिसे जिमनोथोराक्स मिसरई (Gymnothorax Mishrai) (बंगाल मोरे ईल) नाम दिया गया है कि खोज की गयी थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mapress.com/j/zt/article/view/zootaxa.4150.5.6
http://www.thehindu.com/sci-tech/science/new-species-of-eel-found-in-bay-of-bengal/article9012451.ece
http://www.seeandsay.in/31726/scientists-discovered-new-species-eel-snake-like-fish/