पशुचारा ज्ञान पोर्टल

Rupala launches NDDB’s Cattle Feed Knowledge Portal

प्रश्न-हाल ही में शुरू किये गये बेहतर गुणवत्ता वाले पशुचारा उत्पादन से संबंधित ‘पशुचारा ज्ञान पोर्टल’ का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है?
(a) राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB)
(b) कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग
(c) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(d) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 फरवरी, 2017 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री ने बेहतर गुणवत्ता वाले पशुचारा उत्पादन से संबंधित ‘पशुचारा ज्ञान पोर्टल’ का शुभारंभ किया।
  • उल्लेखनीय है कि इसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरषोत्तम रूपाला ने पशुचारा उत्पान की गुणवत्ता सुधार एवं पशुचारा गुणवत्ता नियंत्रण के संबंध में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) द्वारा आणंद (गुजरात) में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला में किया।
  • इस पोर्टल पर पशुचारा उत्पादन से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई है।
  • इसके अलावा सस्ते पशुचारा बनाने, चारा आपूर्ति कच्चे माल इत्यादि के बारे में भी सूचना उपलब्ध है।
  • यह पोर्टल एनडीडीबी द्वारा संचालित किया जा रहा है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=59766
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158732
https://twitter.com/PRupala/status/836562344985640968