प्रश्न-सितंबर, 2020 में किस राज्य में पर्यटन संजीवनी योजना शुरू गई है?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) गुजरात
(c) असम
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 25 सितंबर, 2020 को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य में ‘पर्यटन संजीवनी योजना’ की घोषणा की।
- इस योजना के तहत कोविड-19 महामारी से ज्यादा प्रभावित क्षेत्र के उद्यमियों को पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करने हेतु ब्याज अनुदान के साथ 20 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत सरकार इच्छुक स्थानीय नागरिकों को 1 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करेगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…