पर्यटन मंत्रालय-यात्रा डॉट कॉम के मध्य समझौता

प्रश्न-2 जुलाई‚ 2021 को पर्यटन मंत्रालय ने भारत के आतिथ्य और पर्यटन उद्योग को मजबूत बनाने हेतु यात्रा डॉटा कॉम के साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यात्रा डॉट कॉम की स्थापना कब की गई थी।
(a) वर्ष 2005
(b) वर्ष 2006
(c) वर्ष 2008
(d) वर्ष 2010
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 जुलाई‚ 2021 को पर्यटन मंत्रालय ने भारत के आतिथ्य और पर्यटन उद्योग को मजबूत बनाने हेतु यात्रा डॉट कॉम के साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • इस समझौता-ज्ञापन का प्राथमिक उद्देश्य उन आवासीय इकाइयों को विस्तृत दृश्यता (Visibility) प्रदान करना है‚ जिन्होंने खुद को ओटीए प्लेटफार्म दृश्यता प्रदान करना है‚ जिन्होंने खुद को ओटीए प्लेटफॉर्म पर साथी (आतिथ्य उद्योग के लिए आकलन‚ जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए प्रणाली) पर स्वयं को प्रमाणित किया है।
  • यह समझौता-ज्ञापन दोनों पक्षों को इकाइयों को निधि (National Integrated Data base of Hospitality Industry-NIDHI) और साथी (System for assessment awareness and training for Hospitality Industry SAATHI) पर पंजीकृत करवाने और कोविड-19 को फैलने से रोकने हेतु उचित सुरक्षा उपायों के साथ स्थानीय पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने को भी रेखांकित करता है।
  • इसका उद्देश्य उचित कदम उठाने हेतु जानकारी प्राप्त करना‚ साक्ष्य आधारित व लक्ष्य आधारित नीतिगत उपाय तैयार करना और सुरक्षित‚ सम्मानजक और टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देना भी है।
  • इस समझौता-ज्ञापन के माध्यम से चिह्नित क्षेत्रों में समग्र लाभ के लिए पर्यटन मंत्रालय और यात्रा भारतीय आतिथ्य और पर्यटन उद्योग में तकनीकी और णनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक कदम उठाने का प्रयास करेंगे।
  • यात्रा डॉट कॉम (गुरूग्राम में स्थित) की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1732850