परियोजना हरित बंदरगाह

Ministry of Shipping initiates Project Green Port

प्रश्न-हाल ही में किस मंत्रालय ने ‘परियोजना हरित बंदरगाह’ का (Project Green Port) शुभारंभ किया?
(a) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
(b) पोत परिवहन मंत्रालय
(c) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
(d) रेल मंत्रालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19 जनवरी, 2016 को देश भर के प्रमुख बंदरगाहों को स्वच्छ एवं हरियाली युक्त बनाने हेतु पोत परिवहन मंत्रालय ने ‘परियोजना हरित बंदरगाह’ (Project Green Port) का शुभारंभ किया।
  • इस परियोजना के तहत दो कार्यक्षेत्र होंगे-पर्यावरणीय मुद्दों से जुड़ी ‘हरित बंदरगाह पहल’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’।
  • हरित बंदरगाह पहल में 12 कदम होंगे।
  • इनमें से कुछ प्रमुख कदम इस प्रकार हैं-
  • पर्यावरणीय प्रदूषण पर नजर रखने के लिए आवश्यक उपकरणों को हासिल करना।
  • धूल रोकने वाली प्रणाली हासिल करना।
  • सीवेज/गंदा जल शोधन संयंत्र/कचरा निपटान संयंत्र की स्थापना करना।
  • नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन के लिए परियोजनाएं स्थापित करना, आदि।
  • ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पहल में 20 गतिविधियों की पहचान की गई। इनमें कुछ प्रमुख हैं-
    (i) घाटों की सफाई
    (ii) शेड की सफाई व मरम्मत
    (iii) बंदरगाहों से जुड़ी सड़को की सफाई व मरम्मत
    (iv) परिचालन क्षेत्र में स्थित तमाम शौचालय परिसरों का आधुनिकीरण एवं उनकी सफाई आदि।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=44395
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=134595