प्रश्न-हाल ही में परिजात ऊर्जा चक्र द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से हरियाणा के अंबाला जिले में स्थित किस गांव में फसल अवशेष के जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों और प्रबंधन विषय पर जागरूकता का प्रसार करने हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया गया?
(a) लोटन
(b) नलवी
(c) फतेहगढ़
(d) नाहोना
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 10 अगस्त, 2018 को परिजात ऊर्जा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के सहयोग से हरियाणा में अंबाला जिले के फतेहगढ़ गांव में एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया।
- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फसल अवशेष के जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों और प्रबंधन के विषय में जागरुकता पैदा करना था।
- अभियान के दौरान किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए संस्तुत (Recommended) की गई मशीनरी और तकनीक के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
- परिजात इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, अंबाला (हरियाणा) की एक अग्रणी कृषि रासायनिक विनिर्माण कंपनी है।
- वर्तमान में यह 16 भारतीय राज्यों में मौजूद है और 70 से अधिक देशों में उत्पादों को निर्यात करती है।
लेखक विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक…
https://www.business-standard.com/article/news-ani/parijat-launches-campaign-to-educate-farmers-about-ill-effects-of-crop-residue-burning-118081000401_1.html
https://www.aninews.in/news/business/business/parijat-launches-campaign-to-educate-farmers-about-ill-effects-of-crop-residue-burning201808101338160001/