प्रश्न-भारत की निर्माणाधीन पटनीटॉप सुरंग, जो भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग है, किस राज्य में स्थित है?
(a) मेघालय
(b) जम्मू और कश्मीर
(c) पंजाब
(d) तमिलनाडु
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 13 जुलाई, 2015 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी पटनीटॉप सुरंग को खोलने के लिए किए गए अंतिम विस्फोट के साक्षी रहे जब वे ऊधमपुर (J&K) में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।
- जम्मू-कश्मीर राज्य के ऊधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप सड़क सुरंग देश की सबसे लंबी सड़क सुरंग है, जिसकी लंबाई 9.2 किमी. है।
- इस सुरंग के वर्ष 2016 तक पूर्ण होने की संभावना है। इस सुरंग के बन जाने से जम्मू-श्रीनगर के बीच की दूरी करीब 30 किमी. कम हो जाएगी।
- यह सड़क सुरंग निम्न हिमालय में जम्मू-कश्मीर राज्य के दो जिलों, ऊधमपुर जिले के गांव चेनानी एवं रामबन जिले के नशरी गांव को मिलाएगी।
- यह सड़क सुरंग राष्ट्रीय राजमार्ग 1A (NH-A) पर स्थित है, जो कश्मीर को पूरे देश से मिलाती है।
- 9.2 किमी. लंबी इस सुरंग का व्यास 13.3 मी. है, जो दो लेन वाली होगी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=123183
http://www.livehindustan.com/news/national/article1-excavation-Chenani-Nashri-tunnel-Kashmir-Valley-Jammu-Srinagar-Union-Surface-Transport-Minister-Nitin-Gadkari–486703.html
http://www.business-standard.com/article/news-ani/gadkari-to-witness-opening-of-india-s-longest-road-tunnel-in-udhampur-115071300187_1.html