प्रश्न-10 मई‚ 2022 को पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन हो गया। इनसे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
(i) वह प्रसिद्ध संतूर वादक एवं संगीतकार थे।
(ii) उन्हें वर्ष 2001 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
(iii) उन्हें वर्ष 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 10 मई‚ 2022 को प्रसिद्ध संतूर वादक एवं संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा का मुंबई में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
- उनका जन्म 13 जनवरी‚ 1938 को जम्मू (ब्रिटिश भारत) में हुआ था।
- संतूर‚ जम्मू-कश्मीर का लोक वाद्ययंत्र था‚ जिसे अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि दिलाने में उनका अहम योगदान था।
- उनका सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा।
- बॉलीवुड में ‘शिव-हरी’ नाम से मशहूर पं. शिव कुमार शर्मा और पं. हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी ने कई सुपरहिट गानों में संगीत दिया।
- इसमें सबसे प्रसिद्ध गाना फिल्म ‘चांदनी’ का मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां रहा।
- इसके अलावा‚ इनकी जोड़ी ने फिल्म ‘सिलसिला’ और ‘लम्हें’ में भी संगीत दिया था।
- उनको वर्ष 1991 में पद्मश्री तथा वर्ष 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…