प्रश्न – 2 अक्टूबर, 2025 को प्रसिद्ध गायक और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की एक दिग्गज हस्ती पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन हो गया. उन्हें किस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था ?
(a) वर्ष 2022 (b) वर्ष 2020
(c) वर्ष 2023 (d) वर्ष 2015
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 अक्टूबर, 2025 को प्रसिद्ध गायक और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की एक दिग्गज हस्ती पंडित छन्नूलाल मिश्र का उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में निधन हो गया.
- वह 89 वर्ष के थे।
- वर्ष 1936 में आजमगढ़ में जन्मे मिश्र हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के एक महान हस्ती थे
- उन्होंने ख्याल, ठुमरी, दादरा, चैती, कजरी और भजन जैसी विधाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- उन्होंने अपने पिता बद्री प्रसाद मिश्र के साथ-साथ किराना घराने के उस्ताद गनी अली साहब और ठाकुर जयदेव सिंह से संगीत की शिक्षा प्राप्त की थी ।
- उन्हें 2020 में पद्म विभूषण और 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…