प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 8 जनवरी, 2026 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एकीकृत डिजिटल पोर्टल पंखुड़ी का शुभारंभ किया
- यह पोर्टल एक एकीकृत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और साझेदारी सुविधा डिजिटल पोर्टल है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 जनवरी, 2026 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एकीकृत डिजिटल पोर्टल पंखुड़ी का शुभारंभ किया
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस पोर्टल का शुभारंभ किया
- ‘पंखुड़ी’ एक एकीकृत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और साझेदारी सुविधा डिजिटल पोर्टल है
- इसका उद्देश्य महिला एवं बाल विकास पहलों में समन्वय, पारदर्शिता और हितधारकों की सुनियोजित भागीदारी को सुदृढ़ करना है।
- पंखुड़ी को सिंगल विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है जो महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों, अनिवासी भारतीयों (एनआरआई), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योगदानकर्ताओं, कॉर्पोरेट संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों को एक साथ लाता है।
- यह पोर्टल पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई), बाल कल्याण, संरक्षण एवं पुनर्वास तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सहित प्रमुख विषयगत क्षेत्रों में स्वैच्छिक और संस्थागत योगदानों को सुव्यवस्थित और एकीकृत करता है।
- यह पोर्टल सीएसआर और स्वैच्छिक योगदान के लिए सामान्य डिजिटल इंटरफेस प्रदान करके हितधारकों के बीच संयोजन और समन्वय को बढ़ाता है।
- साथ ही, महिलाओं और बच्चों के कल्याण तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई पहलों के बेहतर कार्यान्वयन, निगरानी और जवाबदेही का समर्थन करता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2212441®=3&lang=2