प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. अगस्त, 2025 को अमेरिका में मांसभक्षी परजीवी (New World Screwworm) का पहला मानव मामला सामने आया है।
2. इस मांसभक्षी परजीवी का वैज्ञानिक नाम Cochliomyia hominivorax है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अगस्त 2025 में अमेरिका में मांसभक्षी परजीवी (New World Screwworm) का पहला मानव मामला सामने आया है।
- स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (HHS) ने पुष्टि की है कि यह संक्रमण न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म नामक परजीवी से फैला है।
- न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म एक प्रकार की परजीवी मक्खी है, जो मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्रों में पाई जाती है।
- इसका वैज्ञानिक नाम Cochliomyia hominivorax है।
- यह मक्खी अपने अंडे खुले घावों या त्वचा की चोटों पर देती है, और उनसे निकलने वाले लार्वा (कीड़े/मैगॉट्स) गर्म खून वाले जीवों के मांस पर जीवित रहते हैं।
- यह संक्रमण अल सल्वाडोर की यात्रा के बाद मैरीलैंड के एक निवासी में पाया गया था।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…