प्रश्न – न्यूसेलियन थेराप्यूटिक्स और वी-जेन बायो की रणनीतिक साझेदारी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) साझेदारी का प्रमुख केंद्र वी-जेन बायो का उपचार उम्मीदवार VL-2511 है।
(b) VL-2511 मल्टीपल मायलोमा के लिए विकसित किया जा रहा द्वि-लक्ष्यीय BCMA/CD19 CAR-T कोशिका उपचार है।
(c) इस उपचार में रोगी की अपनी कोशिकाओं के स्थान पर किसी अन्य दाता की कोशिकाओं का उपयोग किया जाएगा।
(d) वर्ष 2028 में इसके व्यावसायीकरण का लक्ष्य आवश्यक नियामकीय स्वीकृतियों पर निर्भर है।
उत्तर- (c)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 21 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद स्थित न्यूसेलियन थेराप्यूटिक्स (Nucelion Therapeutics) और वी-जेन बायो (VeGen Bio) ने भारत में कोशिका उपचारों के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, नैदानिक परीक्षणों के लिए निर्माण और व्यावसायिक उत्पादन हेतु रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।
- इस साझेदारी का प्रमुख केंद्र वी-जेन बायो का उपचार उम्मीदवार VL-2511 है।
- यह मल्टीपल मायलोमा नामक रक्त कैंसर के लिए विकसित किया जा रहा द्वि-लक्ष्यीय BCMA/CD19 ऑटोलॉगस CAR-T कोशिका उपचार है।
- ऑटोलॉगस उपचार में रोगी की अपनी कोशिकाओं का उपयोग होता है।
- न्यूसेलियन इस उपचार के लिए प्रक्रिया विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तथा नैदानिक एवं व्यावसायिक स्तर पर निर्माण की जिम्मेदारी निभाएगी।
- वी-जेन बायो उपचार प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक विशेषज्ञता उपलब्ध कराएगी।
- कंपनियों का उद्देश्य इसे भारत में चरण 1/2 के नैदानिक परीक्षणों की ओर बढ़ाना है। 2028 में व्यावसायीकरण का लक्ष्य रखा गया है, जो आवश्यक नियामकीय स्वीकृतियों पर निर्भर करेगा।
- सहयोग में उत्पादन प्रक्रियाओं के अनुकूलन, निर्माण क्षमता बढ़ाने और लागत घटाने पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि उन्नत कोशिका उपचारों तक पहुँच बेहतर हो सके।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…