न्यूजीलैंड: प्लास्टिक उत्पाद बैग पर प्रतिबंध

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) न्यूजीलैंड ने फलों और सब्जियों के संग्रह के लिए सुपरमार्केट में आमतौर पर उपयोग की जाने वाली पतली प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
(ii) सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सरकार का व्यापक अभियान 1 जुलाई‚ 2023 से लागू हुआ है।
उपर्युक्त में कौन-सा कथन असत्य है।
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर – (d)

  • न्यूजीलैंड: प्लास्टिक उत्पाद बैग पर प्रतिबंध-
  • सुपरमार्केट में न्यूजीलैंड सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद बैग पर प्रतिबंध लगाने वाला विश्व का प्रथम देश बन गया है।
  • ध्यातव्य है कि वायु प्रदूषण‚ जल प्रदूषण और भूमि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण की दिशा में न्यूजीलैंड द्वारा महत्वपूर्ण पहल है।
  • यद्यपि न्यूजीलैंड के इस नवीनतम पहल का उद्देश्य इसके स्वयं के वार्षिक 150 मिलियन प्लास्टिक बैग के उपयोग को रोकना है।

न्यूजीलैंड एक नजर-

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व में प्रत्येक वर्ष लगभग 460 मिलियन टन प्लास्टिक का उत्पादन किया जाता है‚ जिसमें लगभग 9% का पुनर्चक्रण किया जाता है; जिसमें 50 प्रतिशत हिस्सेदारी सिंगल यूज प्लास्टिक की होती है।
  • 3 जुलाई को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस वैश्विक पहल है‚ जिसका उद्देश्य प्लास्टिक बैग के उपयोग को खत्म करना है।
  • भारत का पहला राज्य सिक्किम है‚ जिसने वर्ष 1998 में राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था।
  • भारत में प्रतिवर्ष करीब 34 लाख टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है‚ जिसमें से मात्र 30 प्रतिशत कचरे का ही पुनर्चक्रण (री-साइक्लिंग) किया जाता है।

लेखक-नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.npr.org/2023/07/03/1185758479/new-zealand-single-use-plastic-produce-bag-ban-grocery-stores#:~:text=New%20Zealand%20is%20considered%20the,into%20effect%20on%20July%201.