न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन

Justice Dr Ravi Ranjan takes oath as Chief Justice of Jharkhand HC
प्रश्न-17 नवंबर, 2019 को न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया?
(a) पटना उच्च न्यायालय
(b) त्रिपुरा उच्च न्यायालय
(c) झारखंड उच्च न्यायालय
(d) राजस्थान उच्च न्यायालय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 17 नवंबर, 2019 को न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने झारखंड उच्च न्यायालय के 13वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • इस पद पर उन्होंने न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस का स्थान लिया।
  • वे पिछले वर्ष एक संक्षिप्त अवधि के लिए पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

http://www.newsonair.nic.in/Main-News-Details.aspx?id=374654

http://www.uniindia.com/justice-ravi-ranjan-takes-oath-as-13th-chief-justice-of-jharkhand-high-court/east/news/1792857.html