न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी

Judicial Member, Lokpal of India, Justice Ajay Kumar Tripathi died fighting COVID-19

प्रश्न- 2 मई 2020 को लोकपाल सदस्य (न्यायिक) न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का निधन हो गया। इससे पूर्व वह किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे?
(a) राजस्थान उच्च न्यायालय
(b) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय
(c) पटना उच्च न्यायालय
(d) इलाहाबाद उच्च न्यायालय
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य

  • 2 मई 2020 को लोकपाल सदस्य (न्यायिक) एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।
  • उनका निधन कोरोना संक्रमण से हुआ।
  • 27 मार्च 2019 को उन्होंने लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली थी।
  • वह 7 जुलाई 2018 से 22 मार्च 2019 तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1620631