प्रश्न – नौसैन्य अभ्यास वरुण, 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.यह भारत और फ्रांस के बीच एक द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास है
2. इसके 23वें संस्करण का आयोजन 19-22 मार्च, 2025 तक अरब सागर में किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है?
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 3 और 4
(c) 1और 2 दोनों (d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19-22 मार्च, 2025 तक भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास वरुण- 2025 का आयोजन अरब सागर में किया गया
- इस वर्ष के संस्करण में सतह के नीचे, धरातल और हवाई क्षेत्र में समुद्री अभ्यासों तथा जटिल युद्धाभ्यासों की एक रोमांचक श्रृंखला आयोजित हुई
- इस अभ्यास में विमानवाहक पोत विक्रांत और चार्ल्स डी गॉल के साथ-साथ उनके लड़ाकू विमान, विध्वंसक जहाज, फ्रिगेट तथा एक भारतीय स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी की संयुक्त भागीदारी हुई
- इसमें उन्नत वायु रक्षा व लड़ाकू अभ्यास आयोजित किए गए
- जिसमें फ्रांसीसी राफेल-एम और भारतीय मिग-29 के के बीच हवा से हवा में संघर्ष भी शामिल रहा
- इसमें पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास में समुद्र के भीतर की स्थिति के बारे में कठोर प्रशिक्षण दिया गया
- जबकि सतह पर युद्ध संचालन में भारतीय और फ्रांसीसी बेड़े द्वारा समन्वित युद्धाभ्यास तथा मुठभेड़ अभ्यास का प्रदर्शन किया गया
- गौरतलब है कि भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना मई‚ 1993 से द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कर रहे हैं।
- वर्ष 2001 में यह अभ्यास ‘वरुण’ के नाम से किया जाने लगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…