प्रश्न-19 से 21 अगस्त, 2020 के मध्य नौसेना कमांडर सम्मेलन, 2020 कहां आयोजित किया गया?
(a) कोचीन
(b) विशाखापत्तनम
(c) नई दिल्ली
(d) मुंबई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 19 से 21 अगस्त, 2020 के मध्य नौसेना कमांडर सम्मेलन, 2020 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
- यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों के बीच परस्पर संवाद के लिए शीर्ष स्तरीय कार्यक्रम है।
- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
- सैन्य मामलों के विभाग (DMA) एवं चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (CDS) के गठन के बाद से यह पहला नौसेना कमांडर सम्मेलन है।
- सम्मेलन में संयुक्त योजना निर्माण संरचनाओं का ईष्टतम उपयोग करने, तीनों सेनाओं के बीच संयोजन और प्रचालनगत तैयारी तथा दक्षता बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के भीतर कार्यात्मक पुनर्गठन के तरीकों पर भी चर्चा की गई।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…