नोमैडिक एलीफेंट‚ 2025

प्रश्न – नोमैडिक एलीफेंट‚ 2025 से सम्बन्‍धित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. यह भारत- मंगोलिया के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
2.इसका 17वां संस्करण 31 मई से 13 जून 2025 तक के मध्य उमरोई ,मेघालय में आयोजित किया जा रहा है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 31 मई से 13 जून 2025 तक भारत- मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट‚ 2025 का 17वां संस्करण उलानबटार मंगोलिया में आयोजित किया गया
  • यह अभ्यास, भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है।
  • इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी
  • इस अभ्यास का 16वां संस्करण जुलाई 2024 में उमरोई ,मेघालय में आयोजित किया गया था।
  • 45 जवानों वाले भारतीय दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से अरुणाचल स्काउट्स की एक बटालियन के सैनिक द्वारा किया गया।
  • जबकि मंगोलियाई सशस्त्र बल की टुकड़ी में भी लगभग इतनी ही संख्या में सैनिक है , जिनका प्रतिनिधित्व 150 विशेष बल इकाई द्वारा किया गया।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के तहत अर्ध शहरी/पहाड़ी इलाकों में अर्ध पारंपरिक अभियानों में संयुक्त कार्य बल का उपयोग करते हुए दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है।
  • इस अभ्यास का दायरा प्लाटून स्तर के फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास से जुड़ा है।
  • इस अभ्यास के दौरान, भारतीय और मंगोलियाई सैनिक विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में शामिल हुए , जिनमें सहनशक्ति (एंड्यूरेन्स) प्रशिक्षण, रिफ्लेक्स शूटिंग, रूम इंटरवेंशन, छोटी टीम के तहत कारगर रणनीति और रॉक क्राफ्ट प्रशिक्षण आदि शामिल रहे ।
  • यह अभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और स्थिरता के प्रति भारत और मंगोलिया की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2132473