नोमैडिक एलिफैंट, 2018

Opening ceremony: INDO-MONGOLIA joint exercise Nomadic Elephant-2018

प्रश्न-10-21 सितंबर, 2018 के मध्य भारत और किस अन्य देश के मध्य सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफैंट, 2018’ का आयोजन किया जा रहा है?
(a)  अमेरिका
(b)  श्रीलंका
(c)  मंगोलिया
(d)  वियतनाम
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10-21 सितंबर, 2018 के मध्य भारत और मंगोलिया के मध्य सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफैंट’ (Nomadic Elephant), 2018 का आयोजन मंगोलिया में किया जा रहा है।
  • इसका आयोजन मंगोलियन आर्म्ड फोर्सेस (MAF) फाइव हिल्स एरिया, उलानबटान, मंगोलिया में किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत उग्रवाद विरोधी और आतंकवाद अभियान के लिए दोनों देशों की सेनाओं के मध्य तालमेल और अंतर संचालकता का विकास करना है।
  • इस अभ्यास में भारतीय दल का नेतृत्व 17 पंजाब रेजीमेंट द्वारा किया जा रहा है।
  • जबकि मंगोलियाई दल का प्रतिनिधित्व मंगोलियन आर्म्ड फोर्सेस (MAF) के यूनिट 084 द्वारा किया जा रहा है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2006 से इस संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन बारी-बारी से दोनों देशों में प्रतिवर्ष किया जा रहा है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183368