नोमैडिक एलिफैंट-2016

Nomadic Elephant- 2016

प्रश्न-25 अप्रैल से 8 मई, 2016 के मध्य किन दो देशों के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफैंट-2016’ का आयोजन किया जा रहा है?
(a) भारत और श्रीलंका
(b) भारत और थाइलैंड
(c) भारत और मंगोलिया
(d) भारत और अफगानिस्तान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 अप्रैल, 2016 को भारत और मंगोलिया के मध्य सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए 11 वां भारत-मंगोलिया संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफैंट-2016’ (Nomadic Elephant-2016) मंगोलिया में शुरू हुआ।
  • यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 8 मई, 2016 तक चलेगा।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत बगावती और आतंकवादी महौल के मुकाबले के लिए दोनों देशों की सेना के मध्य तालमेल और अंतर-संचालकता का विकास करना है।
  • इस अभ्यास में भारतीय सेना की ओर से कुमाऊं रेजीमेंट का एक प्लाटून दो पर्यवेक्षकों के साथ भाग ले रहा है।
  • इस अभ्यास में मंगोलियाई सेना की ओर से 60 सैन्य कर्मी भाग ले रहे हैं।
  • उल्लेखनीय है कि यह अभ्यास विशेष रूप से आतंकवादी और बगावती माहौल से मुकाबले के साथ 48 घंटे खुले संयुक्त अभ्यास के साथ संपन्न होगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=141137
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=49519
http://www.indiandefensenews.in/2016/04/nomadic-elephant-2016-indo-mongolia.html
http://idrw.org/india-mongolia-military-exercise-nomadic-elephant-2016-begins/