नोबेल शांति पुरस्कार‚ 2025

प्रश्न – 10 अक्टूबर‚ 2025 को नोबेल शांति पुरस्कार‚ 2025 की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इस वर्ष यह पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को प्रदान किया जाएगा।
(2) वह यह पुरस्कार पाने वाली 15वीं महिला होंगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 अक्टूबर‚ 2025 को ओस्लो (नॉर्वे) स्थित ‘द नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी’ (The Norwegian Nobel Committee) द्वारा वर्ष 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को प्रदान किया जाएगा।
  • उन्हें यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायसंगत और शांतिपूर्ण संक्रमण प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए” दिया जाएगा
  • वह यह पुरस्कार पाने वाली 20वीं महिला होंगी।
  • वह ह्यूगो शावेज़ और निकोलस मादुरो की सरकारों के विरुद्ध वेनेज़ुएला के विपक्षी दल की एक प्रमुख नेता हैं।
  • उन्होंने वर्ष 2011 से 2014 तक वेनेज़ुएला की राष्ट्रीय सभा की सदस्य के रूप में कार्य किया
  • मादुरो शासन के दमन का सामना करते हुए राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ा।
  • उन्हें वर्ष 2024 में सखारोव पुरस्कार प्रदान किया गया था
  • पुरस्कार से संबंधित अन्य प्रमुख तथ्य
  • प्रथम पुरस्कार प्राप्तकर्ता- जीन हेनरी दुनांत एवं फ़्रेडरिक पैसी।
  • सबसे कम उम्र की विजेता– मलाला युसुफ़ज़ई (वर्ष 17) वर्ष 2014 में सम्मानित)
  • सबसे अधिक उम्र के विजेता– जोसेफ़ रॉटब्लेट (86 वर्ष) (वर्ष 1995 में सम्मानित)

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nobelprize.org/prizes/facts/facts-on-the-nobel-peace-prize

https://www.nobelprize.org/prizes/peace/2025/summary