नॉलेज इकॉनामी मिशन

प्रश्न-जून‚ 2021 में किस राज्य में शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में संलग्न श्रमिकों को समर्थन प्रदान करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं को एक साथ एक कार्यक्रम के तहत लाने हेतु नॉलेज इकॉनामी मिशन शुरू किया गया है?
(a) ओडिशा
(b) आंध्र प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) केरल
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 4 जून‚ 2021 को केरल सरकार ने राज्य में शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में संलग्न श्रमिकों को समर्थन प्रदान करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं को एक साथ एक कार्यक्रम के तहत लाने हेतु नॉलेज इकोनामी मिशन की शुरुआत की है।
  • 4 जून‚ को इस पहल की घोषणा राज्य बजट में वित्तमंत्री के.एन. बालगोपाल ने की।
  • इस परियोजना का नेतृत्व केरल विकास एवं नवाचार सामरिक परिषद (के-डीआईएससी) द्वारा किया जा रहा है‚ जिसे 15 जुलाई से पहले एक व्यापक परियोजना रिपोर्ट जमा करने का काम सौंपा गया है।
  • इस प्रकार के प्रयासों को गति प्रदान करते हुए कौशल संवर्द्धन‚ तकनीकी परिवर्तन और उच्च शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए नॉलेज इकॉनामी फंड के तहत आवंटन को 200 करोड़ रुपये से बढ़कर 300 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/kerala/knowledge-economy-mission-to-boost-job-prospects/article34724542.ece