प्रश्न – नॉर्वे शतरंज, 2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- भारत के रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे शतरंज, 2026 का खिताब जीता है।
- फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोज़ा दूसरे स्थान पर रहे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 मई–5 जून, 2026 के मध्य पेशेवर शतरंज प्रतियोगिता नॉर्वे शतरंज, 2026 ओस्लो , नॉर्वे में आयोजित हुआ।
- इस आयोजन में दो प्रतिष्ठित टूर्नामेंट समानांतर रूप से आयोजित किए गए-प्रसिद्ध नॉर्वे शतरंज और नॉर्वे महिला शतरंज।
- दोनों प्रतियोगिताओं में 6-खिलाड़ियों का डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप था और पुरस्कार राशि बराबर थी।
- भारत के रमेशबाबू प्रज्ञानानंद फाइनल राउंड में क्लासिकल फॉर्मेट में जीत हासिल करने के बाद नॉर्वे शतरंज, 2026 का खिताब जीता है।
- फाइनल राउंड में उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर 18 अंकों के साथ टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया।
- इस खिताबी जीत के साथ प्रज्ञानानंद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
- संयुक्त राज्य अमेरिका के वेस्ली सो दूसरे स्थान पर रहे।
- फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोज़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.chess.com/events/info/2026-norway-chess
https://www.chess.com/events/2026-norway-chess-open/results https://norwaychess.no/2026/06/05/norway-chess-2026-concludes-with-praggnanandhaa-and-assaubayeva-as-champions/