नॉर्डिया ओपन, 2025

प्रश्न – 20 जुलाई, 2025 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता नॉर्डिया ओपन, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब लुसियानो डार्डेरी (इटली) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब एडम पावलासेक (चेक गणराज्य ) और जैन ज़िलिंस्की (पोलैंड) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 – 20 जुलाई, 2025 के मध्य ATP टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता नॉर्डिया ओपन, 2025 बस्ताद (Bastad), स्वीडन में आयोजित हुई।
  • पुरुष एकल विजेता – लुसियानो डार्डेरी (इटली)
  • पुरुष एकल उपविजेता – जेस्पर डी जोंग (नीदरलैंड्स)
  • पुरुष युगल विजेता – गुइडो आंद्रेओज़ी (अर्जेंटीना) और सैंडर अरेन्ड्स (नीदरलैंड्स)
  • पुरुष युगल उपविजेता – एडम पावलासेक (चेक गणराज्य ) और जैन ज़िलिंस्की (पोलैंड)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://nordeaopen.se/this-is-bastad/

https://www.atptour.com/en/scores/archive/bastad/316/2025/results?matchType=doubles