नेशनल ह्यूमैनिटीज मेडल (राष्ट्रीय मानविकी पदक)

national humanities medal 2014

प्रश्न-निम्न में से कौन हाल ही में व्हाइट हाउस द्वारा जारी राष्ट्रीय मानविकी पदक प्राप्तकर्ता की सूची में शामिल नहीं है?
(a) एनी डिल्लार्ड
(b) विकी लिन रूज
(c) झुम्पा लाहिड़ी
(d) चेतन भारत
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 3 सितंबर, 2015 को व्हाइट हाउस द्वारा वर्ष 2014 के राष्ट्रीय मानविकी पदक (National Humanities Medal) प्राप्तकर्ताओं की सूची जारी की गई।
  • विजेताओं में इतिहासकार, लेखक, दार्शनिक, विद्वान इत्यादि सम्मिलित हैं।
  • उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार हेतु भारतवंशी लेखिका झुम्पा लाहिड़ी के नाम की भी घोषणा की गई है।
  • झुम्पा लाहिड़ी एक भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका हैं इससे पूर्व इन्हें पुलित्जर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • वर्ष 2014 के राष्ट्रीय मानविकी पदक प्राप्तकर्ताओं की सूची इस प्रकार हैः-
    1. द क्लीमेंट कोर्स इन द ह्यूमैनिटीज संस्था
    2. एनी डिल्लार्ड-लेखक
    3. एवरेट एल.फ्लाई-वास्तुकार
    4. रेबेका न्यूबर्गर गोल्डस्टीन-दार्शनिक/उपन्यासकार
    5. एवलिन ब्रूक्स हिग्गिनबॉथम-इतिहासकार
    6. झुंपा लाहिड़ी-लघु कहानी लेखक/उपन्यासकार
    7. फेदवा माल्टी-डगलस-विद्वान
    8. लैरी मेक्मूर्री-उपन्यासकार
    9. विकी लिन रूज-इतिहासकार
    10. ऐलिस वाटर्स-लेखक
  • सभी विजेताओं को यह पुरस्कार अगले सप्ताह (दिनांक 10 सितंबर, 2015) अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • प्रथम राष्ट्रीय मानविकी पदक वर्ष 1996 में प्रदान किए गए थे तब से वर्तमान तक 163 व्यक्तियों तथा 12 संगठनों को यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.neh.gov/news/press-release/2015-09-03
http://www.neh.gov/about/awards/national-humanities-medals