एक्सरसाइज एकुवेरिन-2015

exercise ekuverin- 2015

प्रश्न-31 अगस्त, 2015 से 15 सितंबर, 2015 के मध्य सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘एक्सरसाइज एकुवेरिन-2015’ किन दो देशों की सेनाओं के मध्य किया जा रहा है?
(a) भारत और मालदीव
(b) भारत और म्यांमार
(c) भारत और श्रीलंका
(d) भारत और थाइलैंड
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 31 अगस्त, 2015 से 13 सितंबर, 2015 तक भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के मध्य संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘एक्सरसाइज एकुवेरिन-2015’ (Exercise Ekuverin-2015) का आयोजन किया जा रहा है।
  • उल्लेखनीय है कि यह एक्सरसाइज एकुवेरिन का छठां संस्करण है।
  • यह संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘पैंगोडे मिलिट्री स्टेशन’ (Pangode Military Station) त्रिवेन्द्रम, केरल में किया जा रहा है।
  • मालदीव रक्षा बल और भारतीय सेना से 45-45 सैनिक इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2009 में इस द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास की शुरूआत बेलगाम, भारत में की गयी।
  • यह संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास बारी-बारी से भारत और मालदीव में आयोजित किया जाता है।
  • गौरतलब है कि इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के मध्य सैन्य सहयोग और पारस्परिकता को बढ़ावा देना और दोनों सेनाओं के मध्य समझ में वृद्धि करना है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=126440