प्रश्न-20 मई‚ 2022 को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने नेचिफू सुरंग में अंतिम विस्फोट के माध्यम से उत्खनन कार्य में अंतिम विस्फोट के माध्यम से समापन किया। यह सुरंग किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है?
(a) लद्दाख
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) जम्मू-कश्मीर
(d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 20 मई‚ 2022 को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा नेचिफू सुरंग में अंतिम विस्फोट के माध्यम से उत्खनन कार्य के समापन किया गया।
- इसे बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने संचालित किया।
- 12 अक्टूबर‚ 2020 को इस परियोजना की आधाशिला रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रखी थी।
नेचिफू सुरंग
- अरुणाचल प्रदेश में स्थितयों
- यह सुरंग 57,00 फीट की ऊंचाई पर पश्चिम कामेंग जिले में बालीपारा-चारदुआर-तवांग (बीसीटी) रोड पर स्थित है।
- यह 500 मीटर लंबी डी-आकार‚ सिंगल ट्यूब डबल लेन सुरंग है।
- सुरंग में दोतरफा यातायात की सुविधा।
- सुरंग की परिकल्पना नेचिफू दर्रे के आसपास अत्यधिक धुंधली परिस्थितियों से निजात दिलाने हेतु की गई है।
- यह सुरंग अग्निशामक उपकरणों‚ स्वत: परिचालित रोशनी प्रणाली और पर्यवेक्षी नियंत्रण एवं डेटा अधिग्रहण नियंत्रित निगरानी प्रणाली सहित एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रो-मैकेनकल सिस्टम से लैस।
- इस परियोजना के साथ ही इससे पूर्व बीआरओ के परियोजना वर्तक (Vartak) ने 22 जनवरी‚ 2022 को उसी सड़क पर एक रणनीतिक सुरंग‚ ट्विन ट्यूब (1555 मीटर और 980 मीटर) ‘सेला टनल प्रोजेक्ट’ पर भी खुदाई का काम पूरा कर लिया है।
- 20 मई‚ 2022 को किए गए विस्फोट से 2 वर्ष से भी कम अवधि में बीआरओ कर्मयोगियों ने 4500 मीटर से अधिक का संचयी उत्खन्न करने की उपलब्धि हासिल कर ली है।
संबंधित लिंक भी देखें…