नेक चंद सैनी

nek chand saini

प्रश्न-चंडीगढ़ का प्रतिष्ठित रॉक गार्डेन किसने बनाया था?
(a) सुदर्शन पटनायक
(b) नेक चंद सैनी
(c) फिरोज शाह मेहता
(d) यदाविन्द्र
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 जून, 2015 को चंडीगढ़ स्थित सुप्रसिद्ध मूर्तिकला उद्यान ‘रॉक गार्डेन (Rock Garden) के रचनाकार नेक चंद सैनी का निधन हो गया।
  • 90 वर्षीय नेकचंद सैनी का निधन चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में हुआ।
  • सुंदर मूर्तियों तथा विभिन्न कलाकृतियों से सजे इस रॉक गार्डेन की रचना का काम नेकचंद ने चंडीगढ़ की प्रसिद्ध सुखना झील के पास एक छोटी सी पथरीली घाटी में किया था।
  • वे शहर भर का कबाड़ जैसे पुराने बिजली के स्विच, मोजैक, टाइल, टूटी-फूटी चूड़ियां आदि बिन कर लाते थे और उसे शानदार कलाकृति में ढाल देते थे।
  • इस प्रकार से निर्मित कलाकृतियों के प्रदर्शन हेतु वर्ष 1976 में इस स्थान को ‘रॉक गार्डेन’ के नाम से खोला गया।
  • उल्लेखनीय है इनकी उपलब्धियों से प्रभावित होकर भारत सरकार ने वर्ष 1984 इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://nekchand.com/
https://en.wikipedia.org/wiki/Nek_Chand_Saini
https://en.wikipedia.org/wiki/Rock_Garden_of_Chandigarh