प्रश्न – हाल ही में ‘नुआखाई जुहार’ महोत्सव प्रमुख रूप से किस राज्य में मनाया गया ?
(a) उत्तर प्रदेश (b) ओडिशा
(c) राजस्थान (d) कर्नाटक
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 अगस्त, 2025 में ओडिशा राज्य में ‘नुआखाई जुहार’ महोत्सव मनाया गया।
- वस्तुतः नुआखाई जुहार महोत्सव ओडिशा, छत्तीसगढ़ व इसके पड़ोसी राज्यों में मनाया जाता है।
- यह ओडिशा राज्य का प्रमुख पर्व है, जो गणेश चतुर्थी उत्सव के एक दिन बाद विशेष रूप से ओडिशा के पश्चिमी भागों में मनाया जाता है
- यह एक तरह का कृषि पर्व है, जिसमें पैदा होने वाली नई फसल (धान) का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया जाता है।
- परंपरानुसार नया धान जिसे ‘नवन्ना’ (Nabanna) कहा जाता है, को मां समालेश्वरी को चढ़ाया जाता है।
- मां समालेश्वरी को संबलपुर की मुख्य देवी माना जाता है।
- इस त्योहार को मनाने का प्रमुख उद्देश्य कृषि गतिविधियों के लिए अनुकूल मौसम की आशा करना है, जिससे फसल अच्छी हो।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…