निम्मलुरु में उन्नत नाइट विजन फैक्ट्री राष्ट्र को समर्पित

प्रश्न – निम्मलुरु में स्थित नाइट विजन फैक्ट्री के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.16 अक्टूबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के निम्मलुरु में एक अत्याधुनिक नाइट विजन फैक्ट्री राष्ट्र को समर्पित की।
2.यह नाइट विजन फैक्ट्री भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा लगभग 360करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 अक्टूबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के निम्मलुरु में एक अत्याधुनिक नाइट विजन फैक्ट्री राष्ट्र को समर्पित की।
  • यह फैक्ट्री नाइट विजन उपकरणों, मिसाइल सेंसरों और ड्रोन गार्ड सिस्टम्स के निर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
  • यह नाइट विजन फैक्ट्री भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा लगभग 360 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की गई है।
  • इसे 50.54 एकड़ भूमि पर निर्मित किया गया है, जिसमें 36,000 वर्गमीटर का निर्मित क्षेत्र शामिल है।
  • इस सुविधा में आधुनिक तकनीक, लचीली उत्पादन लाइनें और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अतिरिक्त उत्पादन क्षमताएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
  • इसका उद्देश्य न केवल सशस्त्र बलों की मांग को पूरा करना है, बल्कि रक्षा निर्यात को भी प्रोत्साहित करना है।
  • इस फैक्ट्री में इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल उपकरण, मिसाइलों के लिए इन्फ्रारेड सीकर्स और विभिन्न प्रकार के ड्रोन गार्ड सिस्टम्स का निर्माण किया जाएगा जो हवाई खतरों से रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aviationspaceindia.com/news/advanced-night-vision-factory-nimmaluru-andhra-pradesh-dedicated-nation