नितिन गडकरी द्वारा निर्भया बसों का शुभारंभ

Shri Nitin Gadkari dedicates NIRBHAYA buses to the public

प्रश्न-महिलाओं को सुरक्षित यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा निम्नलिखित में से किस राज्य में महिला सुरक्षा सुविधा से युक्त निर्भया बसों (महिला गौरव एक्सप्रेस) को 25 मई, 2016 को प्रारंभ किया गया?
(a) राजस्थान
(b) दिल्ली
(c) हरियाणा
(d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 25 मई, 2016 को संघीय सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जहाज रानी मंत्री श्री नितिन गडकरी ने महिलाओं की सुरक्षा सुविधा से युक्त राजस्थान राज्य परिवहन निगम की 20 निर्भया बसों (महिला गौरव एक्सप्रेस) का शुभारंभ किया।
  • ये बसें निर्भया स्कीम के तहत संचालित की गयी हैं।
  • राजस्थान इस तरह की पहल करने वाला देश का प्रथम राज्य है।
  • ये बसें महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु सूचना प्रौद्योगिकी समर्थ कई सुरक्षा उपायों से सुसज्जित हैं।
  • इन बसों में विविध सुरक्षा उपायों जैसे-वाहन ट्रैकिंग सिस्टम (VTS), सी.सी.टी.वी. कैमरा तथा हर सीट पर आपात बटन (Panic Buttons) की व्यवस्था है।
  • इसमें से वाहन ट्रैकिंग सिस्टम और पैनिक बटन पुलिस को बस का सटीक स्थान (लोकेशन) पता करने और शीघ्र सहायता प्रदान करने में समर्थ बनायेगी।
  • राजस्थान परिवहन निगम की इन बीस बसों में 10 लक्जरी (Luxury) बसें तथा 10 सामान्य बसें हैं।
  • उन्होंने कहा कि इस तरह की सुरक्षा सुविधाएं बसों में असामाजिक तत्वों के कृत्य को रोकेंगी।
  • इस अवसर पर श्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2 जून, 2016 के बाद एक अधिसूचना जारी की जायेगी जिसमें 23 सीटों से अधिक क्षमता वाले सार्वजनिक वाहनों में सी.सी.टी.वी. कैमरा, वाहन ट्रैकिंग सिस्टम (UTS) एवं पैनिक बटन तथा 23 सीटों से कम क्षमता वाली वाहनों में वाहन ट्रैकिंग सिस्टम तथा पैनिक बटन की सुविधा आवश्यक होगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145670
http://ddinews.gov.in/National/National%20-%20Headlines/Pages/’MahilaGauravExpress’.aspx