प्रश्न- 5 मई 2020 को किस राज्य के मुख्यमंत्री ने जानकारी प्रदान की कि राज्य सरकार बाहरी राज्यों से राज्य में आने वाले लोगों के परिजनों को शिक्षित एवं संवेदनशील बनाने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नया कार्यक्रम निगाह शुरू करेगी?
(a) केरल
(b) आंध्र प्रदेश
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर- (c)
संबंधित तथ्य
- 5 मई 2020 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जानकारी प्रदान की कि राज्य सरकार बाहरी राज्यों से राज्य में आने वाले लोगों के परिजनों को शिक्षित एवं संवेदनशील बनाने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नया कार्यक्रम निगाह शुरू करेगी।
- निगाह कार्यक्रम के तहत सामाजिक दूरी बनाए रखने के विषय में जागरूकता पैदा करने हेतु आशा, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
- बाहर से राज्य में आने वाले लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य है।
लेखक –विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.cmohimachal.com/2020/05/blog-post_5.html