निकोले म्लादेनोव (Nickolay Maldenov)

प्रश्न- हाल ही में किसे मध्य पूर्व में शांति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र का विशेष समन्वयक नियुक्त किया गया है?
(a) रेमण्ड बेन्जामिन (b) इरीना बोकोवा
(c) योकिया अमानो (d) निकोले म्लादेनोव
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 फरवरी, 2015 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने निकोले म्लादेनोव (Nickolay Maldenov) को मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया का विशेष समन्वयक एवं फिलिस्तीन मुक्ति संगठन और फिलिस्तीन विकास प्राधिकरण का अपना निजी प्रतिनिधि नियुक्त किया।
  • बुल्गारिया के राजनयिक निकोले म्लादेनोव ने रॉबर्ट सेरी का स्थान ग्रहण किया।
  • नियुक्ति से पूर्व म्लादेनोव इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के रूप में अगस्त 2013 से कार्यरत थे।
  • म्लादेनोव ने बुल्गारिया के रक्षा मंत्री के रूप में 2009 से 2010 तक व विदेश मंत्री के रुप में 2010 से 2013 तक कार्य किया।
  • 2007 से 2009 तक श्री म्लादेनोव यूरोपीय संसद के सदस्य रहे।
  • इन्होंने विश्व बैंक तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक संस्थान और अंतर्राष्ट्रीय गणराज्य संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम किया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/press/en/2015/sga1543
http://en.wikipedia.org/wiki/Nikolay_Mladenov