प्रश्न – 31 दिसंबर, 2025 को CCEA द्वारा स्वीकृत नासिक–सोलापुर–अक्कलकोट ग्रीनफील्ड कॉरिडोर परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. यह 374 किमी लंबा 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है, जिसे BOT (Toll) मॉडल पर विकसित किया जाएगा।
2. इस परियोजना की कुल पूंजीगत लागत 19,142 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
3. यह कॉरिडोर नासिक, पुणे और सोलापुर को जोड़ते हुए अक्कलकोट तक विस्तारित नहीं होगा।
4. इस परियोजना के माध्यम से यात्रा समय में लगभग 45% की कमी आएगी और यात्रा दूरी में 201 किमी की कटौती होगी।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) केवल 4
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 दिसंबर, 2025 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने महाराष्ट्र में एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है।
- इस निर्णय के तहत 374 किलोमीटर लंबे 6-लेन ग्रीनफील्ड, एक्सेस-कंट्रोल्ड नासिक–सोलापुर–अक्कलकोट कॉरिडोर का निर्माण बीओटी (Toll) मॉडल पर किया जाएगा, जिसकी कुल पूंजीगत लागत 19,142 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
- यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर नासिक, अहिल्यानगर और सोलापुर जैसे प्रमुख क्षेत्रीय शहरों को जोड़ते हुए अक्कलकोट तक विस्तारित होगा तथा आगे चलकर कर्नूल से भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
- यह परियोजना प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लानके सिद्धांतों के अनुरूप एकीकृत परिवहन अवसंरचना के विकास को बढ़ावा देगी, जिससे सड़क, औद्योगिक क्लस्टर और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
- प्रस्तावित कॉरिडोर को वधावन पोर्ट इंटरचेंज के निकट दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे, नासिक में NH-60 (अडेगांव जंक्शन) पर आगरा–मुंबई कॉरिडोर, तथा पांगरी (नासिक के पास) स्थित समृद्धि महामार्ग से जोड़ा जाएगा।
- इसके माध्यम से पश्चिमी तट से पूर्वी तट तक एक निर्बाध सड़क संपर्क स्थापित होगा।
- उल्लेखनीय है कि चेन्नई पोर्ट की ओर पहले से ही 700 किलोमीटर लंबे 4-लेन कॉरिडोर पर कार्य प्रगति पर है, जिससे यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर एक सतत परिवहन धुरी का रूप ले लेगी।
- इस 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर को 100 किमी/घंटा की डिज़ाइन स्पीड और 60 किमी/घंटा की औसत परिचालन गति के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
- इसके परिणामस्वरूप वर्तमान 31 घंटे का यात्रा समय घटकर लगभग 17 घंटे रह जाएगा, यानी लगभग 45% की कमी, जबकि यात्रा दूरी में 201 किलोमीटर की कटौती होगी।
- इस परियोजना से लगभग 251.06 लाख मानव-दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार और 313.83 लाख मानव-दिवस का अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2210105®=3&lang=1