नासा का लूसी मिशन

प्रश्न-हमारे सौरमंडल में ट्रोजन क्षुद्रग्रह निम्नलिखित में से किस ग्रह की कक्षा साझा करते हैं?
(a) मंगल
(b) शुक्र
(c) बृहस्पति
(d) शनि
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर‚ 2021 को नासा (NASA) के लूसी मिशन को बृहस्पति से कक्षा साझा करने वाले ट्रोजन क्षुद्रग्रहों का अध्ययन करने हेतु लांच किया गया।
  • यह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) का बृहस्पति के ट्रोजन क्षुद्रग्रहों के लिए पहला मिशन था।
  • इसे यूनाइटेड लांच अलायंस (ULA) एटलस V रॉकेट के माध्यम से लांच किया गया था।
  • ज्ञातव्य हो कि ट्रोजन क्षुद्रग्रहों का एक ऐसा बड़ा समूह है जो सूर्य के चारों और बृहस्पति ग्रह की कक्षा साझा करते हुए परिक्रमा करते हैं।
  • लूसी मिशन एटलस-V रॉकेट‚ फ्लोरिडा में केप कैनवरल स्पेश फोर्स स्टेशन स्थित स्पेस लांच कॉम्प्लेक्स 41 से प्रक्षेपित किया गया।
  • NASA द्वारा संचालित यह विश्व का एकमात्र ऐसा मिशन है‚ जो एक साथ इतने अधिक क्षुद्र ग्रहों के अध्ययन की यात्रा पर निकला है।
  • वैज्ञानिकों ने ट्रोजन क्षुद्रग्रहों को ग्रहों के निर्माण के जीवाश्मों की तरह माना है जिनकी यह लूसी मिशन जांच करेगा।
  • नासा के प्रशासक बिल नेल्सन के अनुसार लूसी मिशन‚ एजेंसी द्वारा सर्वदा वैज्ञानिक और ब्रह्मांड की खोज संबंधी विषयों पर कार्यरत रहने का प्रतीक है।
  • एजेंसी हमेशा अपने महत्वाकांक्षी मिशनों के माध्यम से ब्रह्मांड के भीतर मनुष्य के स्थान को बेहतर ढंग से समझने हेतु प्रयासरत रहती है।
  • प्रक्षेपण के लगभग एक घंटे बाद लूसी (Lucy) एटलस-V 401 रॉकेट के दूसरे चरण से अलग हो गई।
  • लगभग 30 मिनट बाद लूसी पर लगे दो विशाल सौर पैनल (लगभग 24 फीट चौड़े) सफलतापूर्वक खुल गए।
  • इन पैनलों का कार्य‚ मिशन पर लगी सभी उप प्रणालियों को शक्ति प्रदान करने हेतु यान पर लगी बैटरियों को चार्च करना है।
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि लूसी (Lucy) मिशन के माध्यम से उन्हें न सिर्फ रहस्यमय ट्रोजन (Trozan) क्षुद्रग्रहों के बारे में जानने का मौका मिलेगा बल्कि सौर मंडल के गठन और विकास को भी बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nasa.gov/press-release/nasa-ula-launch-lucy-mission-to-fossils-of-planet-formation