प्रश्न-नाल्को (नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड) वित्त वर्ष 2027-28 तक कंपनी के विस्तार और विविधिकरण योजनाओं पर कितनी राशि का निवेश करेगी?
(a) 20,000 करोड़ रुपये
(b) 25,000 करोड़ रुपये
(c) 30,000 करोड़ रुपये
(d) 35,000 करोड़ रुपये
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 7 जनवरी‚ 2021 को भुवनेश्वर‚ ओडिशा में स्थित नाल्को कंपनी के मुख्यालय में नाल्को का 41वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
- इस अवसर पर केंद्रीय कोयला तथा खानमंत्री प्रहलाद जोशी ने जानकारी प्रदान की कि नाल्को वित्त वर्ष 2027-28 तक कंपनी के विस्तार और विविधिकरण योजनाओं पर 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
- प्रस्तावित निवेश में से कंपनी 7000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पांचवीं राष्ट्रीय रिफाइनरी‚ पोतांगी बॉक्साइट खदान‚ साउथ ब्लॉक तथा उत्कल डी और ई कोयला खानों से बॉक्साइट परिवहन प्रणाली पर खर्च करेगी।
- स्मेल्टर और कैप्टिव पॉवर प्लांट के विस्तार पर शेष 22000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- विस्तार में ओडिशा के अंगुल जिले में कंपनी के स्मेल्टर प्लांट में 1200 मेगावॉट फीडर सीपीपी का निर्माण शामिल है।
- ओडिशा में लौह अयस्क उत्पादन में विशेष रूप से तेजी लाने के लिए ओडिशा खनिज निगम को 2 लौह अयस्क खनन ब्लॉक तथा ओडिशा मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड को राज्य सरकार के अनुरोध पर 1 ब्लॉक आवंटित करने के प्रस्ताव को मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
- ओडिशा मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (OMECL) तथा मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MECL) के बीच ओएसईसीएल के खदान ब्लॉकों की खोज हेतु समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है।
- उल्लेखनीय है कि खान मंत्रालय ने वर्ष 2015 में एमएमडीआर अधिनियम में संशोधन करके भारत में खनिज ब्लॉकों के आवंटन की नीलामी व्यवस्था आरंभ की थी।
- नाल्को द्वारा ओडिशा सरकार के सहयोग से अपने स्मेलटर प्लांट के निकट अंगुल में विश्वस्तरीय एल्युमीनियम पार्क की स्थापना की जा रही है।
- नाल्को (नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड) भारत सरकार के खान मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की अनुसूची-ए नवरत्न कंपनी है।
- नाल्को एशिया में एक वृहत्तम एकीकृत बॉक्साइट-एल्यूमिना एल्युमीनियम-विद्युत संकुल है।
- यह कंपनी भारत में 32 प्रतिशत बॉक्साइट‚ 33 प्रतिशत एल्यूमिना और 12 प्रतिशत एल्यूमीनियम का उत्पादन करती है।
- कंपनी का कारोबार 15 से अधिक देशों में है और यह देश में सबसे अधिक कुल विदेशी मुद्रा अर्जित करने वाली विदेशी कंपनियों में से एक है।
- वुड मैकेंजी की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार‚ नाल्को ने वर्ष 2019 के लिए पूरे विश्व में बॉक्साइट का सबसे कम लागत वाला उत्पादक होने का गौरव हासिल किया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://nalcoindia.com/hi/pre-rel/nalco-to-invest-rs-30000-crores-for-expansion-and-business-diversification-union-mines-minister-shri-pralhad-joshi-2/
https://www.msn.com/en-in/money/markets/nalco-share-hits-52-week-high-on-plan-to-invest-rs-30k-crore-for-expansion/ar-BB1czDyj