नारी शक्‍ति पुरस्कार-2020-21

प्रश्न-8 मार्च, 2022 को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2020 तथा 2021 के लिए नारी शक्‍ति पुरस्कार प्रदान किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) महिला सशक्‍तीकरण की दिशा में वर्ष 2020 और 2021 में उत्‍कृष्ट और असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली 29 महिलाओं (प्रत्‍येक वर्ष के 14) को 28 पुरस्कार प्रदान किए।
(ii) यह पुरस्कार व्यक्‍तियों और संस्थानों द्वारा किए जाने वाले उत्‍कृष्ट योगदानों को मान्‍यता स्वरूप महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल के तहत प्रदान किए जाते हैं।
(iii) इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1999 में हुई थी।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्‍त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • वर्ष 2020 में इस पुरस्कार से सम्मानित हस्तियां इस प्रकार हैं-
नामराज्य/केंद्रशासित प्रदेशक्षेत्र
अनिता गुप्ताबिहारसामाजिक उद्यमशीलता
उषाबेन दिनेश भाई वसावागुजरात        जैविक विकास जनजातीय स्वयंसेवी
नासिरा अख्तरजम्मू-कश्मीरनवोन्मेषी-पर्यावरण संरक्षण
निवृत्ति रायकर्नाटककंट्री हेड, इंटेल इंडिया
टिफेनी ब्रारकेरलसमाजसेवी-दृष्टि बाधितों के लिए कार्य
पद्मा यांग चान लद्दाखलद्दाख क्षेत्र में भूली बिसरी पाक कला और वस्त्र को दोबारा जीवित करना
जोधाइया बाई बैगामध्य प्रदेशजनजातीय बैगा चित्रकार
सायली नंद किशोर अगवानेमहाराष्ट्रडाउन सिंड्रोम से पीड़ित कथक नृत्यांगना
वनिता जगदेव बोराडेमहाराष्ट्रसांपों को बचाने वाली पहली महिला बचावकर्ता
मीरा ठाकुरपंजाबसिक्की ग्रास कलाकार
जया मुथू, तेजम्मा (संयुक्त रूप से)तमिलनाडुकलाकार-टोडा कढ़ाई
आरती राणाउत्तर प्रदेश                    हथकरघा बुनकर और शिक्षक
संध्याधरजम्मू-कश्मीरसमाजसेवा
इला लोध (मरणोपरांत)त्रिपुराप्रसूति विज्ञानी और स्त्री रोग विशेषज्ञ
  • वर्ष 2020 में इस पुरस्कार से सम्मानित हस्तियां इस प्रकार हैं-
         नामराज्य/केंद्रशासित प्रदेशक्षेत्र
 सथुपति प्रसन्नाश्री आंध्र प्रदेशभाषा-विज्ञानी-अल्‍पसंख्यक जनजातीय भाषा का संरक्षण
 तागे रीता ताखेअरुणाचल प्रदेशउद्यमी
 मधुलिका रामटेकछत्तीसगढ़समाजसेवी
 निरंजनाबेन मुकुलभाई कालार्थीगुजरातलेखिका और शिक्षाशास्त्र
 पूजा शर्माहरियाणाकिसान और उद्यमी
 अंशुल मल्होत्राहिमाचल प्रदेशबुनकर
 शोभागस्तीकर्नाटकसमाजसेवा-देवदासी प्रथा उन्‍मूलन के लिये कार्य
 राधिका मेननकेरलकप्‍तान मर्चेंट नेवी-IMO द्वारा समुद्र में असाधारण वीरता दिखाने के लिए पुरस्कृत पहली महिला
 कमल कुम्भारमहाराष्ट्रसामाजिक उद्यमी
 श्रुति महापात्राओडिशादिव्यांगजन अधिकार कार्यकर्त्री
 बतूल बेगमराजस्थानमांड और भजन लोक गायन
 तारा रंगास्वामीतमिलनाडुमनोचिकित्‍सक और शोधकर्ता
 नीरजा माधवउत्तर प्रदेशहिंदी लेखिका-ट्रांस जेंडरों और तिब्बती शरणार्थियों के लिए कार्य
 नीना गुप्तापश्चिम बंगालगणितज्ञ

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1803480

https://wcd.nic.in/award