नाटो शिखर सम्मेलन‚ 2026

प्रश्न – – नाटो शिखर सम्मेलन‚ 2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 7-8 जुलाई, 2026 के मध्य यह सम्मेलन तुर्किए की राजधानी अंकारा में आयोजित हुआ।
  2. वर्तमान में नाटो सदस्य देशों की संख्या 28 है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) (1) और (2) दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 7-8 जुलाई, 2026 के मध्य यह सम्मेलन तुर्किए की राजधानी अंकारा में आयोजित हुआ।
  • इस शिखर सम्मेलन में नाटो के सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों और सरकार के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इसमें नाटो द्वारा रक्षा उत्पादन और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
  • महासचिव मार्क रुट्टे ने कई नई बहुराष्ट्रीय पहलों की घोषणा की।
  • इसमें नाटो उद्योगों को लिए प्रवेश द्वार, नाटो विनिर्माण नेटवर्क, रक्षा-महत्वपूर्ण कच्चे माल पर एक संयुक्त परियोजना और नाटो ड्रोन एज शामिल हैं।
  • इसके अंतर्गत सहयोगी देश अगले पांच वर्षों में ड्रोन और ड्रोन-रोधी क्षमताओं में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करेंगे।
  • नाटो के बारे में —
  • पूर्ण नाम-NATO: North Atlantic Treaty Organization)
  • इसकी स्थापना नाटो सामूहिक रक्षा संधि के तहत वर्ष 1949 में हुई थी।
  • 4 अप्रैल, 1949 को इस संधि पर हस्ताक्षर वॉशिंगटन डी.सी. में गठबंधन के नेताओं द्वारा किया गया था
  • यह संधि ‘वॉशिंगटन संधि’ कहलाती है
  • इस संधि के अनुच्छेद 5 के अनुसार, इस संगठन के किसी एक सदस्य देश पर हमला होने पर सभी सदस्य उसकी सहायता करेंगे
  • इस अनुच्छेद का उपयोग अब तक केवल एक बार किया गया है, जब वर्ष 2001 में अमेरिका में अलकायदा ने हमला किया था
  • शुरू में नाटो के संस्थापक सदस्यों की संख्या 12 थी
  • वर्तमान में कुल सदस्य देश — 32 मुख्यालय — ब्रुसेल्स, बेल्जियम

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hi/the-2026-nato-summit-began-in-ankara-the-capital-of-turkiye

https://www.nato.int/en/news-and-events/events/event-programmes/2026/07/nato-summit-2026