नाटो का 31वां सदस्य

प्रश्न – नाटो के 31 वें सदस्य से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 4 अप्रैल, 2023 को फिनलैंड नाटो का 31वां सदस्य बना।
2. नाटो का मुख्यालय वियना, आस्ट्रिया में है।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • 4 अप्रैल, 2023 को फिनलैंड नाटो (NATO : North Atlantic Treaty Organization) का 31वां सदस्य बना।
  • वाशिंगटन संधि की धारा 5 के अनुसार, किसी एक सदस्य पर हमला होने पर सभी सदस्य देश उसकी सहायता करेंगे।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nato.int/cps/en/natohq/news_213448.htm#:~:text=Finland%20became%20NATO’s%20newest%20member,at%20NATO%20Headquarters%20in%20Brussels.