नागालैंड के नए मुख्यमंत्री

TR Zeliang sworn in as Nagaland chief minister

प्रश्न-हाल ही में किसने नागालैंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया?
(a) पवन चामलिंग
(b) डॉ. शुरहोजेलि लियोजित्सु
(c) टी.आर. जेलियांग
(d) तरूण गोगोई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 19 जुलाई, 2017 को नागालैंड पीपुल्स फंट के नेता टी.आर. जेलियांग में शपथ ग्रहण किया।
  • राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • इस पद पर उन्होंने डॉ. शुरहोजेलि लियोजित्सु का स्थान ग्रहण किया।
  • गौरतलब है कि सियासी संकट से घिरे डॉ. शुरहोजेलि के बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा न पहुंचने पर राज्य पाल ने टी.आर. जेलियांग को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
  • राज्यपाल ने उनसे 22 जुलाई, 2017 से पहले सदन में बहुमत साबित करने को कहा है।
  • ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व टी.आर. जेलियांग मई, 2014 से फरवरी, 2017 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे।
  • ज्ञातव्य है कि 19 फ़रवरी 2017 को टी. आर. जेलियांग ने जन आंदोलन के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • ये जन आंदोलन उनकी सरकार के एक फैसले – स्थानीय निकाय चुनाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के विरोध में हुआ था।
  • इसके बाद 22 फरवरी, 2017 को नागालैंड पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष डॉ. शुरहोजेलि, लियोजित्सु राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

संबंधित तथ्य
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/zeliang-appointed-nagaland-chief-minister/article19307122.ece
http://www.firstpost.com/politics/tr-zeliang-is-new-nagaland-chief-minister-after-former-cm-shurhozelie-liezietsu-skips-floor-test-3830125.html
http://timesofindia.indiatimes.com/india/tr-zeliang-sworn-in-as-nagaland-chief-minister/articleshow/59665601.cms