नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नए महानिदेशक

प्रश्न – जनवरी, 2025 में कौन नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नए महानिदेशक नियुक्त हुए?
(a) फैज अहमद किदवई (b) दीपक अरोरा
(c) राजीव अग्रवाल (d) रितु सिंह
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 जनवरी, 2025 को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी फैज अहमद किदवई केंद्र सरकार द्वारा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नए महानिदेशक नियुक्त हुए है
  • वह मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 1996 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
  • इस पद पर वह विक्रम देव दत्त का स्थान लेंगे।
  • डीजीसीए के बारे में –
  • नागर विमानन मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय है।
  • यह नागर विमानन के क्षेत्र में नियामक निकाय है, जो मुख्य रूप से सुरक्षा मुद्दों से निपटता है।
  • यह भारत के लिए/से/भारत के भीतर हवाई परिवहन सेवाओं के विनियमन और नागरिक हवाई विनियमों, हवाई सुरक्षा और उड़ान योग्यता मानकों के प्रवर्तन के लिए जिम्मेदार है।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के साथ सभी नियामक कार्यों का समन्वय भी करता है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है, और भारत के विभिन्न भागों में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/senior-bureaucrat-faiz-ahmed-kidwai-to-helm-dgca/article69058414.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/india/bureaucratic-reshufflefaiz-ahmed-kidwai-appointed-dgca-chief-ashutosh-agnihotri-to-head-fci/articleshow/116917400.cms?from=mdr