नागरिक उड्डयन नीति

Cabinet approves Civil Aviation Policy

प्रश्न-15 जून, 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वतंत्रता के बाद देश को पहली एकीकृत नागरिक उड्डयन नीति (Civil Aviation Policy) को मंजूरी प्रदान की। इसके तहत एक घंटे के सफर के लिए कितना अधिकतम किराया होगा?
(a) 3500 रुपये
(b) 1200 रुपये
(c) 1500 रुपये
(d) 2500 रुपये
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 जून, 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वतंत्रता के बाद देश की पहली एकीकृत ‘नागरिक उड्डयन नीति’ (Civil Aviation Policy) को मंजूरी प्रदान की।
  • इस नई नागरिक उड्डयन नीति की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
  • भारत को वर्ष 2022 तक 9 वें से तीसरा सबसे बड़ा नागरिक विमानन बाजार बनाना।
  • घरेलू टिकटिंग को वर्ष 2022 तक 30 करोड़ करना जो वर्ष 2015 में 8 करोड़ था।
  • वाणिज्यिक उड़ानों के लिए हवाई अड्डों की संख्या वर्ष 2019 तक 127 करना जो वर्ष 2016 में 77 है।
  • एक घंटे के सफर के लिए अधिकतम किराया 2500 रुपये से ज्यादा नहीं होगा, विमान कंपनियों को 2500 रुपये से अधिक की कीमत आने पर सरकार छूट देगी।
  • 30 मिनट के हवाई सफर के लिए किराया 1200 रुपये से ज्यादा नहीं होगा।
  • कम बजट पर हवाई अड्डों को बढ़ावा।
  • नई नीति में छोटे शहरों के बीच क्षेत्रीय उड़ानों को बढ़ावा देना।
  • नई नीति में विमानन कंपनियों के लिए 5/20 का नियम खत्म होगा। इसकी जगह 0/20 का नियम लागू होगा।
  • मौजूदा नियमों के तहत, 20 हवाई जहाजों वाली ऐसी कंपनी को ही विदेशी उड़ानों की मंजूरी दी जाती है, जो घरेलू क्षेत्र में 5 वर्षों से उड़ाने भर रही हों।
  • अब नई नीति में 5 वर्ष तक घरेलू विमान सेवा देने की शर्त समाप्त हो गई, लेकिन 20 विमान होना पहले की तरह आवश्यक रहेगा।
  • नई नीति में छोटे शहरों में हवाई यात्रा की सुविधा शुरू करने वाली कंपनियों को सरकार 80 प्रतिशत तक घाटे की भरपाई करने को तैयार है।
  • घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय टिकट पर ‘क्षेत्रीय संपर्क कोष’ (Regional cunnectivity fund) के तहत 2 प्रतिशत अतिरिक्त सेस का प्रस्ताव।
  • इसके तहत घरेलू टिकट रद्द कराने पर 30 दिन में पैसा वापस हो जाएगा।
  • इसके अलावा देश को विमानों के रख-रखाव, मरम्मत तथा ओवरहॉलिंग के केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=52461
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=146233
http://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/the-national-civil-aviation-policy-approved-raju-said-that-it-would-turn-the-dice/articleshow/52761972.cms