‘नवाचार मंत्र’ राष्ट्रीय पहल

प्रश्न – ‘नवाचार मंत्र’ पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

1. इसका उद्देश्य जमीनी स्तर के नवाचारकर्ताओं और प्रारंभिक चरण के उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।

2. इसका क्रियान्वयन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद द्वारा किया जाएगा।

3. यह पहल विशेष रूप से टियर-2, टियर-3 शहरों, आकांक्षी जिलों तथा ग्रामीण भारत के नवाचारकर्ताओं पर केंद्रित है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 1 और 3

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर – (b)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 जून, 2026 को  कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने देश के जमीनी स्तर के नवाचारकर्ताओं और प्रारंभिक चरण के उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ‘नवाचार मंत्र’ नामक एक राष्ट्रीय पहल की शुरुआत की।
  • यह कार्यक्रम विशेष रूप से टियर-2, टियर-3 शहरों, आकांक्षी जिलों और ग्रामीण भारत के नवाचारकर्ताओं को मार्गदर्शन, पहचान और विकास के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।
  • इस पहल का शुभारंभ केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने आईआईटी दिल्ली में किया।
  • नवाचार मंत्र’ का क्रियान्वयन राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) द्वारा किया जाएगा, जबकि आईआईटी दिल्ली की फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) तकनीकी ज्ञान साझेदार के रूप में कार्य करेगी।
  •  ‘नवाचार मंत्र’ का उद्देश्य भारत के सबसे आशाजनक जमीनी नवाचारकर्ताओं और शुरुआती उद्यमियों की पहचान करना, उन्हें मार्गदर्शन देना और राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराना है।
  • यह पहल कृषि प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, शिक्षा प्रौद्योगिकी और कौशल, जलवायु एवं स्थिरता, ग्रामीण वाणिज्य तथा एमएसएमई सशक्तिकरण जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित होगी।
  • इस कार्यक्रम के माध्यम से नवाचारकर्ताओं को नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों और विषय विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।
  • इस पहल के लिए देशभर के नवाचारकर्ताओं और उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
  • चयन के लिए बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसमें अकादमिक जगत, उद्योग, निवेश संस्थानों और सरकारी निकायों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
  • विशेष ध्यान उन नवाचारकर्ताओं पर दिया जाएगा जो स्थानीय समस्याओं और सामुदायिक प्रभाव से जुड़े समाधान विकसित कर रहे हैं।
  • चयनित नवाचारकर्ताओं को एक वर्ष तक चलने वाले कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
  • इसमें मेंटरशिप राउंडटेबल, विषय-आधारित वेबिनार, नवाचार प्रदर्शन, निवेशक संवाद और राष्ट्रीय स्तर के स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म शामिल होंगे।
  • प्रतिभागियों को व्यवसाय विकास, बाजार पहुंच, नियामकीय अनुपालन, बौद्धिक संपदा, फंड जुटाने और विस्तार रणनीतियों पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।
  • ‘नवाचार मंत्र’ की एक प्रमुख विशेषता नवाचारकर्ताओं को दृश्यता और पहचान देना है। 
  •  इसके अंतर्गत मंत्रीस्तरीय पॉडकास्ट, नवाचार प्रदर्शन, डिजिटल अभियान और पारिस्थितिकी तंत्र कार्यक्रमों के माध्यम से चयनित उद्यमियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाएगा।
  • कार्यक्रम का समापन एक राष्ट्रीय शोकेस इवेंट के साथ होगा, जिसमें नवाचारकर्ताओं, उद्योग जगत, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और अन्य हितधारकों को एक साथ लाया जाएगा।
  • इस अवसर पर “उद्यमी यात्रा का मार्ग प्रशस्त करना: जमीनी स्तर के नवाचार से राष्ट्रीय स्तर तक” विषय पर एक फायरसाइड चैट भी आयोजित किया गया। 

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2268445®=3&lang=1